Homeराज्यो से ,मनोरंजन ,
दिलीप कुमार की तबियत खराब, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के लीजेंड अभिनेता दिलीप कुमार की तबियत बिगड़ गई है। मंगलवार रात को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दाहिने पैर में दर्द और सूजन की शिकायत है।

उनकी पत्नी सायरा बानो ने पीटीआई को बताया, कि दिलीप साहब के दाहिने पैर में सूजन थी और हम अच्छे से इसकी जांच करवाना चाहते थे, इसलिए हम उन्हें अस्पताल ले आए। कुछ महीने के अंतराल में उनकी नियमित जांच भी होती है। उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।

सायरा बानो ने बताया, उनकी सेहत अच्छी है, चिंता की कोई बात नहीं है। उनके खून की जांच आज सुबह हुई है। 11 दिसंबर को दिलीप 94 साल के होने जा रहे हैं और आशा है कि तब तक उन्हें छुट्टी मिल जाएगी और वह घर चले जाएंगे। उन्होंने कहा, कि डॉक्टर उनकी जांच अच्छे से कर रहे हैं। मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि वह अपने जन्मदिन पर घर पर होंगे।

गौरतलब है कि दिलीप कुमार की उम्र 94 साल हो गई है, इससे पहले भी वो कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। अप्रैल महीने में भी खराब तबियत की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।   दिलीप साहब ने कई दशकों तक बॉलीवुड पर राज à¤•à¤¿à¤¯à¤¾ और अपने दमदार अदाकारी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के चलते  à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‡à¤‚ पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

 

Share This News :