Homeदेश विदेश ,
देर से आया लेकिन चार दिनों में 10 राज्यों पर छाया मानसून, फिर भी कम हुई बारिश

नई दिल्ली। à¤¦à¥‡à¤¶ में दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य भारत तक पहुंच चुका है और आगे बढ़ रहा है। देर से ही सही लेकिन पिछले चार दिनों में मानसून 10 राज्यों पर छा गया है। इस बार मानसून की रफ्तार पिछले 12 सालों के मुकाबले सबसे कम रही है। शनिवार और रविवार को यह बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश में भी अपनी आमद दर्ज करवा चुका है। इस तरह मानसून ने पिछले चार दिनों में 700 किमी का सफर तय किया है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक यह मानसून महाराष्ट्र में भी दस्तक दे देगा और राज्य के लोगों को राहत मिलेगी। हर साल मानसून यहां 10 जून तक पहुंच जाता है लेकिन इस बार यह समय कुछ ज्यादा ही लंबा खींच गया है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में मानसून की रफ्तार से उन लोगों को जल्द राहत की बूंदे मिलेंगी जो लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे।

अब तक सिर्फ 70.9 मिमी ही बारिश

देश में अब तक (एक से 23 जून तक) औसत बारिश केवल 70.9 मिमी ही दर्ज की गई है जबकि इस समय तक सामान्य बारिश का आंकड़ा 114.2 मिमी है। यह सामान्य से 38 फीसद कम है। लगभग हर राज्य में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। अब तक उत्तर प्रदेश में 54.2 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक केवल 19.7 मिमी पानी बरसा है, यानी सामान्य से 64 फीसद कम

इसी तरह दिल्ली में 83 फीसद कम बारिश हुई है। यहां 36.1 की जगह केवल 6.3 मिमी ही पानी बरसा है। मध्य प्रदेश और झारखंड में 53 फीसद जबकि पश्चिम बंगाल में 51 फीसद कम बारिश हुई है। बिहार में सामान्य से 34 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है।

 

 

Share This News :