Homeवायरल न्यूज़,slider news,
जुलाई महीने के व्रत और त्‍यौहार, जानें कब से शुरु होंगे सावन तो कब लगेगा चंद्र ग्रहण

हिन्दू पंचांग के अनुसार जुलाई 2019 में कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं. जुलाई महीने की शुरुआत मासिक शिवरात्रि, हरिशयनी एकादशी से लेकर गुरु पूर्णिमा जैसे व्रत-त्योहारों से होगी.

 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महीने साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के साथ एक बड़ा चन्द्र ग्रहण भी लगने वाला है. जिसका धार्मिक दृष्टि से बहुत बड़ा महत्व बताया जाता है.

 

यह महीना भोलेनाथ के भक्तों के लिए भी खास महत्वपूर्ण है क्योंकि इस महीने सावन के महीने की शुरुआत भी हो रही है. ऐसे में हिन्दू पंचांग के अनुसार आइए जानते हैं जुलाई महीने में कौन से व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं.

07 जुलाई 2019 — स्कन्द षष्ठी

10 जुलाई 2019 — भड्डली नवमी

12 जुलाई 2019 — देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत प्रारम्भ (गुजरात)

14 जुलाई 2019 — प्रदोष व्रत, जयापार्वती व्रत प्रारम्भ

16 जुलाई 2019 — कोकिला व्रत गुजरात, व्यास पूजा, आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, चन्द्र ग्रहण, कर्क संक्रान्ति

17 जुलाई 2019 — सावन प्रारम्भ

22 जुलाई 2019 — श्रावण सोमवार व्रत

23 जुलाई 2019 — मंगला गौरी व्रत

25 जुलाई 2019 — कालाष्टमी

28 जुलाई 2019 — कामिका एकादशी, रोहिणी व्रत

29 जुलाई 2019 — श्रावण सोमवार व्रत, सोम प्रदोष व्रत

30 जुलाई 2019 — शिवरात्रि, श्री गंगाजल से रुद्राभिषेक, मंगला गौरी

31 जुलाई 2019 — दर्श अमावस्या, हरियाली अमावस्या

Share This News :