Homeअपना शहर ,slider news,
वरमाला के बाद दुल्हन का शादी से इंकार, दूसरा लड़का तलाश कर किया विवाह, यह था कारण

बीना । à¤®à¤‚गलवार को वरमाला के बाद एक युवती ने दिव्यांग लड़के से शादी करने करने से मना कर दिया। दूल्हा सहित बराती मायूस होकर लौट गए। लड़की पक्ष ने आनन-फानन में दूसरे लड़के की तलाश की और दोनों पक्षों के बीच रिश्त तय होने के बाद बुधवार रात को शादी हुई।

दरअसल रानी (परिवर्तित नाम) की शादी उमरझा निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी। मुहूर्त के हिसाब से दोनों की शादी मंगलवार को होना थी। वर पक्ष बरात लेकर मंगलवार की शाम पहुंच गए थे, धूमधाम से बरात लगाई। इसके बाद वरमाला पहनाते समय दुल्हन ने देखा कि लड़का दिव्यांग है।

लड़की मायूस होकर स्टेज से उतरकर चली गई। लोगों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का देकर घर के अंदर चली गई। इसके बाद मान मनौव्वल का दौर शुरू हो गया। लड़के पक्ष वालों ने कहा कि जब शादी नहीं करनी थी तो बरात क्यों बुलाई। हमारी समाज में बदनामी होगी और लड़के की शादी करने में दिक्कत होगी।

इसके जवाब में लड़की पक्ष वालों ने कहा कि तुम लोगों यह बात छिपाई थी कि लड़का दिव्यांग है। दुल्हन के भाई ने बताया कि जब वह टीका लेकर गए थे तो दूसरा लड़का था और दूल्हा बनकर आया लड़का दूसरा है। इसलिए वह अपनी बहन के भविष्य को देखते हुए शादी नहीं होने देंगे। आखिरकार दूल्हा सहित बराती दुल्हन को लिए बिना लौट गए।

वापस गांव नहीं जा सकती लड़की

बारात लौटने के बाद लड़की वालों के सामने तुरंत दूसरा लड़का तलाश कर शादी करना पड़ी चुनौती थी। क्योंकि लड़की कौरजा गांव की रहने वाली है और गांव में परक (एक तरह का कलंक) हुई है। गांव में तीन साल पहले कल्ला प्रजापति ने गांव के युवक की हत्या कर दी थी। तभी से गांव में परक लगी हुई है।

जब तक इस परिवार से किसी लड़की की शादी नहीं होगी तब तक पूरे गांव में किसी दूसरी लड़की की शादी घर से नहीं हो सकती। इसीलिए लड़की की शादी मेवली गांव से हो रही थी। हल्दी की रस्म पूरी होने के कारण लड़की बिना विवाह के वापस घर नहीं ले जाया जा सकता था।

खुरई से तत्काल बुलाया लड़का, हो गई शादीपरिजनों को लड़की की शादी हर हाल में बुधवार तक करनी थी। इसलिए उन्होंने फोन पर रिश्तेदारों से संपर्क करना शुरू किया। इस काम में रिश्तेदारों ने भी सहयोग किया। आखिरकर खुरई निवासी एक व्यक्ति रानी से अपने बेटे की शादी करने राजी हो गए। साथ ही लड़का-लड़की ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया और बुधवार को शादी हो गई।

Share This News :