Homeदेश विदेश ,slider news,
दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान मुंबई एयरपोर्ट से

मुंबई। à¤®à¥à¤‚बई क्राइम ब्रांच ने दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिज़वान कासकर को बुधवार रात मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। रिजवान दाऊद के छोटे भाई इकबाल कासकर का बेटा है। रिजवान को मुंबई एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह देश छोड़ने की फिराक में था। उसे फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दुबई से मुंबई आए बदमाश अहमद रजा को भी पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। रिजवान के अहमद रजा से भी लिंक होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रजा फहीम मचमच और शकील का बेहद नजदीकी है और वह मुंबई, थाणे और गुजरात के सूरत में हवाला कारोबार के लिए हैंडलर का उपयोग करता था।

मिड डे के मुताबिक, 12 जून 2019 को पीड़ित को एक अंतर्राष्ट्रीय नंबर से फोन आया था, जिसमें सामने वाले ने खुद को मचमच बताते हुए छोटा शकील की ओर से फोन करने की बात कही। उसने कहा कि अशफाक को जो पैसा देना है उसे अहमद को दे दिया जाए। इसके बाद पीड़ित ने मुंबई क्राइम ब्रांच को इसकी शिकायत की थी।

इसके बाद भी लगातार पीड़ित को फिरौती देने के लिए धमकाने के फोन आते रहे थे। इस मामले में रिजवान की भूमिका सामने आने पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।

 

Share This News :