Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
जम्मू-कश्मीर में कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल, तत्काल काम पर लौटने के आदेश

श्रीनगर। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हैं। इस बीच, सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें तत्काल ड्यूटी पर लौटने के लिए कह दिया गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव ने गुरुवार को ये आदेश जारी किए।

आदेश के मुताबिक, संभाग और जिला स्तर के सभी कर्मचारियों के साथ ही श्रीनगर नागरिक सचिवालय में नियुक्त सभी कर्मचारी नौकरी पर लौट आएं। इस बीच, सांबा जिला प्रशासन की ओर से भी आदेश जारी किया है, जिसमें सभी सरकारी और प्रायवेट स्कूलों को 9 अगस्त से खोलने को कहा गया है।

कर्मचारियों को भरोसा दिलाया गया है कि सामान्य रूप से कामकाज सुनिश्चित करने और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

 

 

Share This News :