Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
प्रणव मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका भारत रत्न से सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भारत रत्न प्रदान किए। राष्ट्रपति ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और मरणोपरांत नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया।

प्रणब मुखर्जी का राजनीतिक सफर 5 दशक का रहा है और इस दौरान उन्होंने कईं महत्वपूर्ण पदों को संभाला। इंदिरा गांधी के समय भी वो कईं महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालते रहे। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी सेवाएं दीं।

83 साल के प्रणब दा को 2012 मे देश का राष्ट्रपति चुना गया और 2017 तक वो इस पद पर रहे। राष्ट्रपति चुने जाने के पहले उन्हें यूपीए सरकार में देश के वित्त मंत्री की जिम्मेदारी निभाई थी। प्रणब दा ही वो वित्त मंत्री थे जिन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।

 

 

Share This News :