Homeअपना मध्यप्रदेश,
पत्नी कर रही थी पूजा, पति ने पुल से नर्मदा में लगा दी छलांग

बड़वानी। à¤¶à¤¹à¤° के समीप छोटी कसरावद में खंडवा-वड़ोदरा राजमार्ग स्थित पुल से शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति ने नर्मदा में छलांग लगा दी। तत्काल लोगों ने घटना की जानकारी बड़वानी पुलिस को दी। जानकारी अनुसार अंजड़ निवासी महेंद्र (43) पिता विट्ठल पाटीदार पत्नी संगीता को बाइक (एमपी 46-एमसी 6794) से ससुराल धार के गोपालपुरा से अंजड़ की ओर लौट रहा था। दोनों नर्मदा पुल पर रुके थे।

संगीता नर्मदा की पूजा करने लगी और महेंद्र ने नदी में छलांग लगा दी। तत्काल लोगों ने जानकारी बड़वानी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं बचाव कार्य के लिए होमगार्ड टीम को भी सूचित कि या गया। इधर, वायरल हुए वीडियो में कु छ देर के लिए महेंद्र का सिर पानी के ऊपर दिखाई भी दिया।वर्तमान नर्मदा का जलस्तर 133 मीटर के करीब चल रहा है। इससे छोटी कसरावद में भी काफी पानी है। महेंद्र के नर्मदा में कूदने का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।सूचना पर होमगार्ड का दल बोट व अन्य साधन लेकर नर्मदा तट पहुंचा, जब दल नदी में जा रहा था तो कि नारे के पास ही मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में बोट उलझ गई। टीम सदस्यों ने जाल काट कर बोट आगे बढ़ाई। शाम तक महेंद्र को पानी में खोजने के प्रयास जारी थे।

Share This News :