Homeअपना शहर ,slider news,
सिंधिया के सोमबार को कई कार्यक्रम

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 16 सितंबर को रेल मार्ग से इंदोर से प्रस्थान कर प्रातः 07:45 पर ग्वालियर पधारेंगे, रेल्वे स्टेशन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य अगवानी की जाएगी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने मप्र शासन के मंत्री, कांग्रेस विधायक, प्रदेश कांग्रेस, पूर्व अध्यक्ष, शहर कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, विभाग प्रकोष्ठ, कांग्रेस पार्षद, पूर्व पार्षद सहित सभी कांग्रेसजन आज 16 सिंतबर को प्रातः 7ः30 पर रेल्वे स्टेशन पर सिंधिया का भव्य स्वागत करेंगे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर एवं हस्तिनापुर जनसंम्पर्क कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक रामवरन सिंह गुर्जर ने बताया कि आज 16 सितंबर को अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 02:30 मिनट पर हस्तिनापुर पहुचंने पर 1 हजार बाईको के साथ स्वागत अभिनंदन किया जायेगा, पश्चात सिंधिया ग्रामीण क्षेत्र में पंच सरपंचो, किसानो, खेतिहर मजदूरो एवं ग्रामीणजनो से जनसंम्पर्क करेंगे।

Share This News :