Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
मकर संक्रांति पर ऐसे मिले दिग्विजय सिंह और कैलाश विजयवर्गीय

 à¤®à¤•à¤° संक्रांति पर इंदौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय कुछ इस अंदाज में मिले। दोनों यहां इंदौर शहर के विकास कार्यों को देखने पहुंची केंद्रीय शहर मंत्रालय की सांसदों की टीम से मिलने यहां पहुंचे थे। उधर मकर संक्रांति पर्व पर पवित्र नदियों शिप्रा और नर्मदा के तटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। मकर संक्रांति पर इन नदियों में स्नान को बहुत विशेष माना जाता है। उज्जैन में रामघाट सहित अन्य घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं स्नान के लिए पहुंचना जारी है। यहां श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर सिंहस्थ की तरह व्यवस्था की गई है। होशंगाबाद के सेठानी घाट, जबलपुर के ग्वारीघाट और नरसिंहपुर, ओंकारेश्वर, नेमावर और मोरटक्का में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। à¤‡à¤‚दौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मकर संक्रांति पर कुछ इस तरह गले मिले। बताया जा रहा है कि इस तरह दोनों नेता बहुत दिनों बाद एक साथ दिखाए दिए हैं। इंदौर में केंद्रीय शहरी मंत्रालय की ओर से सांसदों का एक दल इंदौर में स्वच्छता और विकास कार्यों का अवलोकन करने आया है। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय और दिग्विजय सिंह भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान वे एक दूसरे से मिले और मकर संक्रांति की बधाई दी।

Share This News :