Homeवायरल न्यूज़,
राशिफल 27 जनवरी : जानें राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। वृश्चिक राशि में मंगल का गोचर है। धनु राशि में गुरु और केतु हैं। मकर राशि में सूर्य, शनि और बुध का गोचर है। कुंभ राशि में शुक्र और चंद्रमा का गोचर है।

राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-आर्थिक योजनाएं फलीभूत हो रही हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है। बहुत बढ़िया। बड़ा सुखद समय है आपका।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-परवान चढ़ रहा है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो रही है। जीवन साथी मिल रहे हैं। रंगीन समय बीत रहा है। लाभ भी ले रहे हैं।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-काली जी का दर्शन करें और अच्छा होगा।

वृषभ-
सकारात्मक-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिल रहा है। उच्चाधिकारी प्रसन्न हो रहे हैं। खेलकूद से कुछ लाभ मिल रहा है। फिल्मों, ग्लैमर की दुनिया से जुड़े लोगों के जीवन में चार चांद लगने वाला है।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां भगवती की शरण में जाएं और अच्छा होगा।

मिथुन-
सकारात्मक-अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई। भाग्यवश काम बनने लगा। विपरीत लिंगी से लाभ है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-ऊं शुं शुक्राए नम: का जाप करें और अच्छा होगा।

कर्क-
सकारात्मक-परिस्थितियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-चोट लगने का भय है। किसी विपरीत परिस्थिति में पड़ सकते हैं। विपरीत लिंगी सम्बन्धों में एक-दूसरे पर कोई आरोप लगा सकते हैं।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-यूरिनल से सम्बन्धित कोई दिक्कत हो सकती है। मध्यम स्थिति है।
उपाय-मां काली, मां भगवती की शरण में जाएं अच्छा रहेगा।

सिंह-
सकारात्मक-बहुत अच्छा समय है। सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-नवप्रेम का आगमन हो सकता है। नवसम्बन्ध का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। रंगीन महसूस करेंगे।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है। तरक्की होगी।
सेहत-अच्छी स्थिति हो जाएगी।
उपाय-किसी नवजोड़े को इत्र की शीशी उपहारस्वरूप दें।

कन्या-
सकारात्मक-जीवन सुखद होता जा रहा है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। खासकर किसी महिला बुजुर्ग। दादी, नानी कोई भी हो सकता है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है। शुगर लेवल, यूरिन इंफेक्शन से सचेत रहिएगा।
उपाय-शनिदेव और मां काली का दर्शन कर लें और अच्छा होगा।

तुला-
सकारात्मक-फिल्मों, ग्लैमर से जुड़े लोगों, विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है। अच्छे अनुभव प्राप्त करेंगे।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-परवान चढ़ रहा है। नवप्रेम का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी या प्रेमी पे्रमिका के मामले में बहुत अच्छा समय है। नयापन रहेगा आपके सम्बन्धों में।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है। आर्थिक स्थिति फलीभूत हो रही है।
सेहत-बहुत अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां काली की शरण में जाइए, उन्हें प्रणाम कीजिए और अच्छा होगा।

वृश्चिक-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। भौतिक सुख, सम्पदा में वृद्धि हो सकती है। मां के स्वास्थ्य में सुधार, घर में उत्सव हो सकता है।
नकारात्मक-अकारण चिंतित हो सकते हैं।
प्रेम- बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-तरक्की होगी।
सेहत-बहुत अच्छी स्थिति है।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

धनु-
सकारात्मक-कार्यों को करने के लिए उचित समय है। निरंतर विकास कर रहे हैं।
नकारात्मक-अक्रामकता से बचें।
प्रेम-पहले से अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-काली मंदिर में कुछ भी सफेद रंग की वस्तु दान करें और अच्छा होगा।

मकर-
सकारात्मक-लिक्विड फंड में बढ़ोत्तरी, कुटुम्बों में बढ़ोत्तरी, धनागम हो रहा है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई सफेद वस्तु अपने पास रखें।

कुंभ-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम हो रहा है। जीवन में तरक्की कर रहे हैं। जीवन में चार चांद लग रहा है। नायक नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई दे रहे हैं। बड़े आकर्षक दिखेंगे आप।
नकारात्मक-अक्रामकता से बचें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-तरक्की करते जा रहे हैं।
सेहत-बहुत अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां भवानी के चरणों में जाएं, उन्हें प्रणाम करें और अच्छा होगा।

मीन-
सकारात्मक-शुभ कार्यों पर खर्च होगा। जेवर, गहने, फैशन इत्यादि पर खर्चे करेंगे लेकिन खुश रहेंगे।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम से अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कालीजी का दर्शन करें। उन्हें प्रणाम करें और अच्छा होगा।

Share This News :