Homeमनोरंजन ,slider news,
देसी गर्ल का गाउन देखकर भड़के यूजर्स कर रहे हैं ऐसे ट्रोल

ग्रैमी अवार्ड्स शो में बॉलीवुड और हॉलीवुड का सबसे पॉवर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी शामिल हुए। दोनों को रेड कार्पेट पर देखकर सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गई। ये दोनों अपने ग्लैमरस अंदाज में शो एंट्री मारी। शो में अगर किसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह है प्रियंका चोपड़ा के स्टाइलिश सैटिन गाउन की। इस दौरान निश्चित रूप से प्रियंका ने अपने फैशन स्टेटमेंट से अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। उनकी फोटो को देखकर लोग एक तरफ उनकी तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

दरअसल, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति निक के साथ एक खास पोज वाली एक फोटो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ग्रैमीज 2020। फोटो में प्रियंका ने ऑफ वाइट ग्राउन कैरी किया हुआ है। जो गाउन डीप फ्रंट ओपन गाउन है। उनका गाउन गर्दन से लेकर नाभि तक खुला हुआ है। इस गाउन में प्रियंका बहुत ही सुंदर लग रही हैं। लोग उनके स्टाइल को पसंद भी कर रहे हैं हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें उनकी ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका की ड्रेस को देखकर à¤…जीबो-गरीब कमेंट करते हुए à¤¡à¤°à¤¾à¤µà¤¨à¤¾, बेकार, और गंदा ड्रेस कहकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि निराशाजनक ... इससे अच्छा तो बॉलीवुड में आने के दौरान बेहतर कपड़े पहने थीं प्रियंका चोपड़ा। वहीँ एक यूजर ने कहा कि शादी के बाद यही होता है। एक और यूजर ने लिखा आपकी ड्रेस अच्छी तो हैं लेकिन आप डरावनी लग रही हैं।  

Share This News :