Homeवायरल न्यूज़,
साप्ताहिक भविष्यफल: जानें कैसा रहेगा आपके लिए 09 फरवरी से 15 फरवरी 2020 तक का समय

फेमस एस्ट्रोलॉजर पं. राघवेन्द्र शर्मा से जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह पूरा सप्ताह (09 फरवरी से 15 फरवरी 2020)। क्या चमकेगी किस्मत या रहना होगा सावधान। पढ़िए क्या कहते हैं आपकी राशि के सितारे।

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार वृद्धि में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृष (21 अप्रैल-20 मई)
कला व संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी, परंतु परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

मिथुन (21 मई-21 जून)
आपकी वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी 
भी रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क (22 जून-23 जुलाई)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ‘क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा’ की मन:स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कुटुम्ब/परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा, परंतु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। 

सिंह (23 जुलाई-22 अगस्त)
मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखमय रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परंतु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां रहेंगी। 

कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर)
मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे। ‘क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा’ की मन:स्थिति रहेगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में विस्तार हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला (23 सितंबर-23 अक्तूबर)
आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी, परंतु रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा, परंतु परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

वृश्चिक (24 अक्तूबर-21 नवंबर)
मन अशांत रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। बातचीत में संतुलित रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परंतु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। 

धनु (22 नवंबर-21 दिसंबर)
आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परंतु धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। 

मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
आपमें आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु ‘क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा’ की मन:स्थिति भी à¤°à¤¹à¥‡à¤—ी। किसी सम्पत्ति में निवेश करने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते  à¤¹à¥ˆà¤‚। 

कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी)
मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। à¤®à¤¾à¤¤à¤¾-पिता से धन की प्राप्ति हो à¤¸à¤•à¤¤à¥€ है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

मीन (19 फरवरी-20 मार्च)
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। ‘क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा’ के भाव भी रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। रहन-सहन थोड़ा कष्टमय रहेगा।

Share This News :