Homeअपना शहर ,
महिला और बच्चे की हत्या

भिंड । à¤—ोहद रेलवे स्टेशन के पास महिला और बच्चे की हत्या कर दी गई। दोनों के शव रविवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले। शवों पर गोली सहित चाकू मारने के निशान मिले हैं। शाम तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी। वारदात शनिवार रात 8 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक मां-बेटा है या कोई और पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है।

शनिवार रात आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक स्टेशन मास्टर वीर सिंह की स्टेशन पर ड्यूटी थी। सुबह करीब सात बजे स्टेशन मास्टर को किसी ने बताया कि प्लेटफार्म के पास खंभा संख्या 1267/6 और 1267/5 के बीच महिला और बच्चे का शव पड़ा है।

शुरुआत में लोगों को लगा कि दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों के शव अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने बताया कि दोनों को गोली लगी है। साथ ही चाकू से काटा गया है। इस जानकारी के बाद पुलिस दोबारा स्टेशन पहुंची और पड़ताल शुरू की।

Share This News :