Homeअपना शहर ,
राशिफल 14 फरवरी : जानें राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति- एक बड़ा परिवर्तन हुआ है। सूर्य कुंभ राशि के हो चुके हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। तुला राशि में चंद्रमा हैं। धनु राशि में मंगल, केतु और गुरु हैं। मकर राशि में सिर्फ शनि हैं। यह बहुत अच्छी स्थिति है। बहुत दिनों के बाद यह स्थिति आई है। जो 24 जनवरी को ग्रह स्थिति बदली थी, शनि अपने घर में आए थे। उसका अब फल मिलेगा। अभी तक कुछ न कुछ समस्या बनी हुई थी। अब वहां से सूर्य निकल चुके हैं। कुंभ राशि में जा चुके हैं। वहां बुध के साथ बहुत अच्छे योग का निर्माण कर रहे हैं। शुक्र उच्च के होकर गुरु के घर में मीन राशि में बैठे हैं। ग्रहों की यह स्थिति जनमानस के लिए बहुत शुभ साबित होगी।

राशिफल-
मेष-

सकारात्मक-विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। मन रंगीन बना रहेगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-नवप्रेम की शुरुआत हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है।
व्यवसाय-तरक्की होगी।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-मां काली का दर्शन करें। उन्हें प्रणाम करें।

वृषभ-
सकारात्मक-शत्रु पराभव सम्भव है। विरोधी भी दोस्त बनने लगेंगे। बड़ी अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-किसी महिला से न उलझें। मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-जीवनसाथी के साथ परेशानियां दूर होंगी। नवप्रेम का आगमन सम्भव है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-मूत्र से सम्बन्धित कोई परेशानी है तो ध्यान देने की जरूरत है। बाकी सुधार होगा।
उपाय-मां काली जी की शरण में जाइए।

मिथुन-
सकारात्मक-लिखने-पढ़ने वाला समय है। जीवन में तरक्की होगी। अच्छे निर्णय लेंगे।
नकारात्मक-अति अक्रामकता से बचें।
प्रेम-सफलता मिलेगी।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी। बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-सफेद रंग की कोई वस्तु पास रखें।

कर्क-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है।
नकारात्मक-अपने से बड़ों, राजसत्ता पक्ष के लोगों, सरकारी लोगों, अपने उच्चाधिकारियों से न उलझें। कुछ दिक्कत आ सकती है।
प्रेम-बढ़ोत्तरी होगी।
व्यवसाय-सफलता का योग चल रहा है।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-सूर्यदेव को जल अर्पित करें। हरे रंग की किसी वस्तु का दान करें।

सिंह-
सकारात्मक-पराक्रमी बने रहेंगे। रोजगार मिलने वाला है। कोई नई शुरुआत हो सकती है। जीवन में तरक्की कर रहे हैं।
नकारात्मक-क्रोध न करें।
प्रेम-अच्छी स्थिति होगी।
व्यवसाय-स्थिति अच्छी होती जाएगी।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-मां काली का दर्शन करें। पीले रंग की कोई वस्तु पास रखें।

कन्या-
सकारात्मक-रुपए-पैसे में बढ़ोत्तरी होगी। कुटुम्बीजनों में बढ़ोत्तरी सम्भव है।
नकारात्मक-वाणी पर नियंत्रण रखें। अभी पूंजी निवेश न करें।
प्रेम-सुधार होगा।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-सफेद वस्तु पास रखें। मां काली को प्रणाम करें।

तुला-
सकारात्मक-चमकते जा रहे हैं, बढ़ते-निखरते जा रहे हैं। सामाजिक, आर्थिक हर तरह से आपका कद बढ़ रहा है।
नकारात्मक-दूसरों के प्रति सावधान रहें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिल रही है।
सेहत-सुधार हो रहा है।
उपाय-भगवान शिव को जल अर्पित करें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-परिस्थितियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-थोड़ी मानसिक चिंता बनी रहेगी। खर्च की अधिकता हो सकती है। बेकार के पचड़ों में फंसे रहने की आशंका है। बहुत अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी।
प्रेम-दूरी का अनुभव करेंगे।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-शारीरिक और मानसिक परेशानी का अनुभव करेंगे।
उपाय-मां काली के मंदिर में सफेद रंग की वस्तु का दान करें।

धनु-
सकारात्मक-आर्थिक सफलता का समय है। कहीं रुपए-पैसे फंसे तो उसके मिल जाने का संकेत है। शुभ समाचार मिलने का संकेत है। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-पहले से काफी बेहतर स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान गणेश की वंदना करें। मां काली के मंदिर में किसी सफेद वस्तु का दान करें।

मकर-
सकारात्मक-अच्छी स्थिति कही जाएगी। शासन सत्ता पक्ष, उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-नौकरी मिलने की सम्भावना है। जो नौकरी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में तरक्की करेंगे।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-मां काली का दर्शन करें।

कुंभ-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। रुका हुआ काम चल पडे़गा। पूजा-पाठ धार्मिक स्थितियों में मन लगेगा।
नकारात्मक-सम्मान के प्रति थोड़ा ध्यान रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-दिनोदिन स्थिति अच्छी होती जा रही है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-भगवान गणेश की अराधना करें।

मीन-
सकारात्मक-कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।
नकारात्मक-चोट लगने का भय है। थोड़ी परेशानी हो सकती है।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-कोई सफेद वस्तु जैसे दही, चावल, चीनी जैसी चीजें किसी गरीब को दान करें।

Share This News :