Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
विष्णु दत्त शर्मा बने मध्य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष

भोपाल । मध्य प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिल गया है। खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह राकेश सिंह का स्थान लेंगे। राकेश सिंह जबलपुर से सांसद हैं और अब तक मप्र भाजपा अध्यक्ष पद पर नियुक्त थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तत्काल प्रभाव से बीडी शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया।
चंबल मूल के विष्णु दत्त शर्मा छात्र राजनीति से ही सक्रिय हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता होने के नाते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में उनकी खास पकड़ है। संघ से संबंधों के चलते ही उन्हें खजुराहो सीट से लोकसभा का टिकट मिला था। वीडी शर्मा संगठन के आदमी है, पूरे मध्यप्रदेश में काम किया है, संगठन का अच्छा अनुभव है, समर्थकों की संख्या भी कम नहीं है। गुटबाजी के इस दौर में जबकि भाजपा लगातार कमजोर होती जा रही है ऐसे में वीडी शर्मा को आलाकमान ने महत्व दिया है।
नई पीढ़ी के नेताओं को मिलेगा महत्व
शर्मा की नियुक्ति के साथ ही यह साफ हो गया है कि भाजपा हाईकमान मप्र में नई पीढ़ी के नेताओं को खड़ा करने की तैयारी में है। अब मप्र में पहली पीढ़ी के नेता दरकिनार हो जाएगा। हालांकि मप्र भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पिछले कई महीनों से भोपाल से लेकर दिल्ली तक दावेदारों की ओर से गोटियां फिट की जा रहीं थी। वीडी शर्मा की इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों ने बधाई दी हैं। शर्मा की नियुक्ति से मप्र भाजपा के ताकतवर माने जाने वाले खेेमे को झटका लगा है।
जल्द घोषित करेंगे नई टीम
वीडी शर्मा प्रदेशाध्यक्ष की कमान संभालने के बाद जल्द ही अपनी नई टीम का ऐलान करेंगे। उनकी नई टीम में नए चेहरों को ज्यादा तवज्जो मिलने की संभावना है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि सत्ता से बेदखल होने के बाद हाईकमान मप्र में नई टीम खड़ा करने की पक्ष में है। शर्मा की नियुक्ति से यह स्पष्ट हो गया है।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इन नामों की भी चर्चा
भाजपा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद प्रभात झा भी दावेदार थे।

Share This News :