Homeराज्यो से ,slider news,
खुलासा: दिल्ली नकली नोटों का सबसे बड़ा गढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और हजार के पुराने नोटों को बंद करने के फैसले ने भले ही नकली नोटों के गोरखधंधे की कमर तोड़ दी है, लेकिन देश में दिल्ली इस काले कारोबार का गढ़ बनी हुई है। आरबीआई की पिछले चार सालों में देश में पकड़े गए जाली नोटों की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

हालांकि 2013 के बाद से दिल्ली में जाली नोटों की जब्ती घटी पर फिर भी वह पहले नंबर पर बरकरार है। सरकारी एजेंसियों ने जाली नोटों के साथ यहां 50 से ज्यादा आरोपी भी गिरफ्तार किए। दिल्ली के बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा नकली नोट पकड़े गए। 2013 में तमिलनाडु में 3.78 करोड़ रुपये मूल्य के 58800 नकली नोट पकड़े गए।

आंध्र प्रदेश में 3.57 करोड़ रुपये मूल्य के 75,944 नोट बरामद हुए। वर्ष 2014 व 2015 में देश में यूपी नकली नोटों की जब्ती में तीसरे नंबर पर रहा। यहां क्रमश: 5.29 करोड़ और 4.5 लाख करोड़ के नकली नोट पकड़े गए। 2016 में दो करोड़ के नकली नोट जब्ती के साथ आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।

Share This News :