Homeदेश विदेश ,
बरखा, रवीश के ट्विटर अकाउंट हैकिंग मामले में पुलिस ने दर्ज किया मामला

पत्रकार बरखा दत्त और रवीश कुमार के ट्विटर और ईमेल अकाउंट हैक किए जाने के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ‘लीजन’ नामक एक ग्रुप ने बरखा और कुमार के अकाउंट को कथित तौर पर हैक कर लिया था। हैकरों ने विजय माल्या के अकाउंट को भी हैक किया था।

बता दें की ‘लीजन’ वही हैकिंग ग्रुप है जिसने कुछ दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और विजय माल्या का ट्विटर अकाउंट हैक किया था। इतन ही नहीं इस हैकिंग ग्रुप के हौसले इतने बुलंद हैं कि उसने अब संसद की बेवसाइट हैक करने की धमकी दी है।

दावा है कि अब उनका अगला वार संसद की वो साइट है, जिसे सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। लीजन नाम के इस हैकर ग्रुप का दावा है कि अभी उन्होंने मशहूर हस्तियों को निशाना बनाया है, लेकिन उऩकी नज़र भ्रष्ट और बेईमानों के अकाउंट पर है, जिसे वो हैक करके उसकी जानकारी साझा कर सकते हैं।

'लीजन' के एक सदस्य ने factorydaily.com के साथ हुए इंटरव्यू में बताया कि हमारा अगला निशाना sansad.nic.in  à¤¹à¥‹à¤—ी। बता दें यह साइट सरकारी कर्मचारियों को ईमेल सर्विसेज मुहैया करवाती है। अपने एक अन्य इंटरव्यू में 'लीजन' के एक सदस्य ने दावा किया कि उनके पास अपोलो अस्पताल के सर्वर की भी सारी जानकारी है जहां तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता भर्ती रही थीं। इतना ही नहीं 'लीजन' ने यह भी दावा किया कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम भी साइबर हमलों के निशाने पर है। यह इंटरव्यू लीजन ग्रुप के सदस्य ने वॉशिंगटन पोस्ट को दिया था।

Share This News :