Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
अमेरिका का गुमान रूस ने तोड़ा, नाटो सैनिकों को चकमा देकर समंदर में गायब हुई रूसी पनडुब्बी!

अमेरिका की अगुवाई वाला फौजी संगठन नाटो भूमध्य सागर में मौजूद रहस्यमयी रूसी पनडुब्बी को तलाश रहा है। शक है कि रूस की सबसे आधुनिक पनडुब्बी लड़ाकू विमानों से लैस फ्रांस के जंगी जहाज के आसपास छुपी है।

ये पनडुब्बी उस खतरनाक मिसाइल से भी लैस है जो लड़ाकू विमान वाले बड़े जंगी जहाजों को भी डुबा सकते हैं। इसीलिए रूसी पनडुब्बी को खोजने के लिए नाटो का नौसैनिक बेड़ा दिन रात एक कर रहा है। अमेरिका का समंदर में टोह लेने वाला सबसे बेहतरीन विमान पोसेइडॉन P-8 भी उसे खोज रहा है। लेकिन अब तक रूसी पनडुब्बी का पता नहीं चल सका है।

लेकिन, ये खोजबीन पनडुब्बी को तबाह करने के लिए नहीं हो रही। रूस और नाटो मुल्कों में तनातनी के बावजूद फिलहाल शांति है। इसीलिए खोजबीन का मकसद रूसी पनडुब्बी को ये बताना है कि वो नाटो के नौसैनिक बेड़े को चकमा दे कर नहीं जा सकती।

खबरों के मुताबिक ये पनडुब्बी सीरिया के पास जा रही है जहां रूसी नौसैनिक बेड़ा मौजूद है। अगर वो नाटो बेड़े को नजर आए बिना वहां पहुंच गई तो ये रूसी तकनीक की मनौवैज्ञानिक जीत होगी। लिहाजा समंदर में हॉलीवुड फिल्म 'The Hunt for Red October' की तरह तू डाल-डाल मैं पांत-पात का खेल चल रहा है।

Share This News :