Homeमनोरंजन ,slider news,
अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल विवाह बंधन में बंधे,

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल 20 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी मंगेतर कृशा शाह से शादी की है। दोनों की तमाम तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर चल रही हैं।

जय अनमोल और कृशा की यह शादी अनिल अंबानी के मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल आवास पर हुई। पाली हिल को बॉलीवुड सितारों की वजह से जाना जाता है। यहां सुनील दत्त से लेकर दिलीप कुमार तक के घर हैं।

सांसद जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता के साथ
सांसद जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता के साथ

अनिल अंबानी के दो बेटे हैं
अनिल के दो बेटे हैं। जय अनमोल बड़े हैं और जय अंशुल छोटे हैं। जय अनमोल की शादी की जानकारी टीना अंबानी ने 31 दिसंबर 2021 को ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी थी। कृशा के साथ अनमोल की तस्वीरें भी इसमें थीं। इसमें उन्होंने लिखा था कि आपको प्रकाश, प्यार, आशा और खुशी की शुभकामनाएं।

बाएं से जय अनमोल, उनकी पत्नी, टीना अंबानी, अनिल अंबानी और जय अंशुल।
बाएं से जय अनमोल, उनकी पत्नी, टीना अंबानी, अनिल अंबानी और जय अंशुल।

वीडियो भी वायरल
इस शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें अनमोल ब्राउन कलर की शेरवानी पहने हैं। अपने परिवार के साथ वे नाच रहे हैं। कुछ बारातियों ने इसमें काले रंग की कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर नो शीप इन माय सर्कल लिखा था।

बाएं से अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी अपनी सहेलियों और बहू कृशा शाह, बेटे अनमोल के साथ।
बाएं से अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी अपनी सहेलियों और बहू कृशा शाह, बेटे अनमोल के साथ।

अनमोल की गर्लफ्रेंड रही हैं कृशा
अनमोल और कृशा की सगाई दिसंबर 2021 में हुई थी। इसके बाद 18 फरवरी 2022 से मेहंदी सेरेमनी के साथ उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हुई। अपनी मेहंदी सेरेमनी में कृशा जहां मल्टीकलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में अनमोल भी काफी हैंडसम लग रहे थे।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन और एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले
मेगास्टार अमिताभ बच्चन और एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले

मुंबई में पैदा हुई हैं कृशा शाह
कृशा शाह मुंबई में पैदा हुई हैं और वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की है और बाद की पढ़ाई अमेरिका और यूके से की हैं। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सोशल साइंस और कैलिफोर्निया से राजनीतिक अर्थव्यवस्था की पढ़ाई की है। कृशा लव नॉट फियर कैंपेन की वकालत करती हैं। वे इसके जरिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाती हैं। कृशा अपने भाई मिशाल शाह के साथ डिस्को नाम की कंपनी चलाती हैं। वे इसकी सीईओ हैं।

ये तस्वीर Bollywoodshaadis.com से ली गई है। दूल्हे जय अनमोल और उनकी पत्नी
ये तस्वीर Bollywoodshaadis.com से ली गई है। दूल्हे जय अनमोल और उनकी पत्नी

मुकेश अंबानी का भी परिवार शामिल हुआ
शादी में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी और टीना अंबानी की ननद दीप्ति सालगांवकर और नीता की ननद नीना कोठारी भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में जया बच्चन, श्वेता बच्चन समेत कुछ बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद रहीं।

टीना अंबानी, बेटे अनमोल, कृशा शाह और उनकी मां
टीना अंबानी, बेटे अनमोल, कृशा शाह और उनकी मां

लाल रंग के लहंगे में आई दुल्हनिया
सोशल मीडिया की तस्वीरों में दुल्हन कृशा शाह लाल और सुनहरे रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड और एमराल्ड ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ किया है, जिसमें चोकर, लॉन्ग नेकपीस और मांग टीका शामिल है। कृशा ने अपने लुक को ग्लैम मेकअप और रेड लिप्स से पूरा किया है। वहीं, आइवरी कलर की शेरवानी में अनमोल काफी जंच रहे हैं, उन्होंने अपने लुक को साफा और दोशाला से कम्प्लीट किया है।

टीना अंबानी और उनकी दोस्त
टीना अंबानी और उनकी दोस्त

निकुंज ग्रुप के चेयरमैन थे कृशा के पिता
कृशा शाह के पिता निकुंज ग्रुप के चेयरमैन थे। उनका नाम निकुंज शाह था। कृशा के दो भाई-बहन हैं। 18 फरवरी 2022 को अनमोल और कृशा की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई थी। इसमें बच्चन परिवार भी शामिल था। जया और श्वेता बच्चन के साथ टीना अंबानी ने एक तस्वीर शेयर की थी।

शादी के समय दूल्हे और दुल्हन के साथ नीता और टीना अंबानी
शादी के समय दूल्हे और दुल्हन के साथ नीता और टीना अंबानी

20 फरवरी को हुई शादी
20 फरवरी 2022 को यह शादी हुई है। दुल्हन कृशा शाह की बहन नृति शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मेहंदी समारोह की एक अनदेखी झलक साझा की थी। इसमें कृशा और अनमोल अपनी मां फाल्गुनी दवे व टीना अंबानी के साथ पोज दे रहे थे। इसके ऊपर नृति ने लिखा था -अधिक प्यार करने वाली सास।

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने दोस्त के साथ।
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने दोस्त के साथ।

19 फरवरी को थी हल्दी सेरेमनी
19 फरवरी 2022 को टीना अंबानी ने अपने बेटे अनमोल अंबानी की हल्दी समारोह की मेजबानी की थी। इस दौरान टीना अंबानी ने अपने लुक से दिल जीत लिया था। दूल्हे की मां ने लाल रंग की एक खूबसूरत साड़ी चुनी थी।

Share This News :