Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे दिल्ली, गरमाई प्रदेश की सियासत

मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के महज चार दिन प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं।मिश्रा शुक्रवार सुबह छह बजे दिल्ली आए। इस दौरान उन्होंने संगठन के शीर्ष नेताओं के अलावा कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करने की चर्चा है।

प्रदेश के राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव ठीक एक वर्ष बाद होना है। इसी को देखते हुए पार्टी प्रदेश में बड़े बदलाव कर सकती है। इसमें जातिगत समीकरणों को संतुलित करने के लिए एक या दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा हाईकमान मिश्रा को डिप्टी सीएम का पद दे सकता है। कहा जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा को उपमुख्यमंत्री बनाकर भाजपा जातिगत समीकरण साधने के साथ अन्य कई निशाने साध सकती है। दरअसल, शिवराज के ही कैबिनेट में ही गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा उनके प्रतिस्पर्धी माने जाते हैं।

Share This News :