Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
वो जो मौत से लौट आया, उसी से जानिए क्या होता है मरने के बाद

नई दिल्ली, मृत्यु के बाद क्या होता है ये दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक है। इसका जवाब क्या हो सकता है ये तो कोई ऐसा आदमी ही बता सकता है जिसने मौत देखी हो। आज हम आपको ऐसे ही एक आदमी के एक्सपीरियंस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कुछ मिनटों के लिए डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इसी आदमी ने एक वेबसाइट के जरिये अपनी मौत के दौरान का अनुभव दुनिया से साझा किया है। Reddit के Ask Me Anything सेशन में ये आदमी मौजूद था और यहीं इसने अपने साथ हुई इस घटना से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया। हालांकि इस यूजर का नाम वेबसाइट ने छुपाया हुआ था।

कैसी होती है मौत
इस आदमी के मुताबिक सब कुछ उसे ठीक से तो याद नहीं लेकिन ये बिलकुल ऐसा था जैसे आप को कुछ भी महसूस होना बंद हो जाए। उसके मुताबिक दिमाग शट डाउन होने का एहसास डरावना होता है लेकिन उस वक़्त आप कुछ भी नहीं सोच पा रहे होते हैं। ये यूजर वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 2 मिनट तक मृत था। हालांकि इस यूजर ने बताया कि उसे वो समय काफी लंबा करीब 20 मिनट के आस-पास लगा था। यूजर ने ये भी बताया कि मरने के बाद आप एक बड़ी सी अंधेरी काली जगह पर पहुंच जाते हैं। ये एक बिना सपनों की गहरी नींद जैसा लगता है।

क्या स्वर्ग-नरक का एहसास हुआ?
इस यूजर के मुताबिक वो काफी पहले से नास्तिक है लेकिन फिर भी उसे मरने के बाद भगवान् के एहसास की हमेशा उम्मीद रही थी। उसके मुताबिक उसे किसी भी तरह की रौशनी या दूसरी उपस्थिति का एहसास नहीं हुआ हालांकि एक कॉन्शियसनेस हमेशा उसके साथ बनी रही। जब इस व्यक्ति से ये पूछा गया कि मरने वाली बात सुनकर कैसा लगा था तो उसने कहा ये एक स्पेशल फीलिंग थी।

Share This News :