Homeराज्यो से ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
'नया साल-नई सरकार' के स्लोगन पर गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा का तंज

कांग्रेस ने नए साल में नई सरकार के नारे के साथ चुनावी साल की शुरुआत की है। भोपाल सहित प्रदेश भर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगवाए जा रहे होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर्स में कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताया जा रहा है। कांग्रेस के इस कैम्पेन पर बीजेपी ने तंज कसा है।

गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा - लक्ष्मण सिंह खुद कह चुके हैं, कांग्रेस की 54 सीटें आ रही हैं ये कह रहे हैं कि सरकार बनाओ। दिग्विजय सिंह से कमलनाथ सलाह नहीं लेते, दिग्विजय सिंह से सलाह लेंगे तो पता चलेगा कौन बनेगा। मुख्यमंत्री बनने का ख्याली पुलाव है। ये बनी-बनाई सरकार नहीं चला पाए तो अब बनाएंगे कैसे।

कमलनाथ खुद गल्ले पर बैठे हैं इसलिए उन्हें कार्यकर्ताओं से गल (बात) करने की जरूरत नहीं है, एकतरफा खुद को मुख्यमंत्री बना लिया। वह स्वयंभू खुद को मुख्यमंत्री घोषित कर रहे हैं। कांग्रेस की बदहाली इससे ज्यादा क्या होगी कि अभी कांग्रेस हाथ से जोड़ो हाथ अभियान चलाने जा रही थी और कमलनाथ ने अपना हाथ- जगन्नाथ बता दिया।

कांग्रेस के पोस्टर्स में कमलनाथ को बता रहे हनुमान और शिव भक्त

कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश भर में लगवाए गए होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर्स में कमलनाथ को भक्त के रुप में दिखाया जा रहा है। होर्डिंग्स में लगी अधिकांश तस्वीरों में कमलनाथ महाकाल मंदिर में पूजा करते हुए पीले कपडे़ पहने नजर आ रहे हैं। कमलनाथ को हनुमान, महाकाल और राम भक्त बताया जा रहा है।

Share This News :