Home > राज्यो से ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोगों से की ये अपील
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने इस बारे में लोगों से भी अपील की है।शिवराज ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन जनता, समाज और सरकार की सेवा में लगे इसलिए मैंने तय किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। कृपया कोई होर्डिंग्स न लाएं और कोई औपचारिकता न करें।उन्होंने कहा कि यदि आप मुझसे स्नेह करते हैं तो एक पेड़ लगाएं या किसी जरूरतमंद की सहायता करें, मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी। उल्लेखनीय है कि शिवराज का जन्मदिन पांच मार्च को आता है।