Homeराज्यो से ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
लाखों की भीड़ में प्रियंका गाँधी ने जनता से किए पांच वादे, मोदी, शिवराज-सिंधिया पर साधा निशाना

कांग्रेस की सरकार बनने पर हम पुरानी पेंशन को लागू करेंगे ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रति माह नारी सम्मान निधि दी जाएगी। किसानों की जो कर्ज माफी कमल नाथ सरकार के समय प्रारंभ हुई थी उसे पूर्ण किया जाएगा, यह मेरी गारंटी है। हमने कर्नाटक और हिमाचल में भी जो गारंटी दी थी उन्हें पूरा किया है। मध्य प्रदेश में हमारे भी कुछ ऐसे नेता थे जो सत्ता की वजह से कांग्रेस छोड़कर चले गए। यह बातें शहीद स्मारक मैदान में आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहीं।

उन्होंने कहा कि हम किसी के जज्बात और आस्था से खिलवाड़ करके राजनीति नहीं करते हैं। शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर भ्रष्टाचार रिश्वत वाद चल रहा है। 225 से ज्यादा घोटाले हो चुके हैं ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा जहां घोटाला ना हुआ हो। आप तो किसानों के मुआवजा वितरण तक में घोटाला हो गया। बेरोजगारी का आलम यह है कि 3 साल में मात्र 21 लोगों को ही रोजगार मिला है। जब यह बात मुझे पता चली तो मैंने अपने ऑफिस से पुनः परीक्षण करने के लिए कहा, क्योंकि मैं यह मानती हूं कि जो कुछ भी आपसे कहूं वह गलत नहीं होना चाहिए। 3 बार जांच कराई तब भी यही बात निकल कर आई थी केवल 21 व्यक्तियों को ही 3 साल में रोजगार मिला है।

सिंधिया पर प्रियंका ने साधा निशाना
बीजेपी के नेता सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हमारी पार्टी के भी कुछ ऐसे नेता थे, जो सत्ता के लिए छोड़ कर चले गए। अपनी विचारधारा भूल गए। आपके मुख्यमंत्री घोषणावीर हैं। मुख्यमंत्री ने 22 हजार घोषणाएं की हैं, इतनी नौकरियां दिला देते तो लोगों का कुछ भला होता।

लाडली बहना योजना पर शिवराज को घेरा
प्रियंका गांधी ने शिवराज सिंह चौहान को लाडली बहना योजना के चुनाव ठीक करने पर घेरा। प्रियंका ने कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले महिलाओं के लिए घोषणा की, चुनाव का समय है इसलिए घोषणा की, जो घोषणा करते हैं उसे पूरा नहीं करते। डबल इंजन, त्रिपल इंजन की बातें होती हैं। बहुत देख लिया डबल इंजन। कर्नाटक, हिमाचल में भी कहते थे। इस प्रदेश में बहुत मंहगाई है। महिलाएं सुबह से शाम तक काम करती हैं, लेकिन उनको मेहनताना नहीं मिलता। मेरे दिल में महिलाओं के लिए खास जगह है। प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान बीजेपी सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर घेरा। प्रियंका ने कहा कि भ्रष्टाचार का सबसे ज्यादा असर जनता पर पड़ता है। जहां विकास के काम करने पड़ते हैं, पैसे उसमें डालने चाहिए, वो नहीं डालते, जब नेता अपने लिए पैसे लूटने लग जाते हैं, तो जो काम होने चाहिए वो नहीं होते। 18 साल से ये सत्ता में हैं.

220 महीनों में 225 घोटाले किए हैं: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि व्यापम घोटाला, राशन घोटाला, शिक्षक घोटाला, पुलिसभर्ती घोटाला, खंडन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग घोटाला, ईं टेंडर का घोटाला, टीवी सेट का घोटाला कितने सारे घोटाले हैं, जो मोदी जी ने गालियों वाली जो लिस्ट निकाली उससे लंबी घोटालों की लिस्ट है। इन्होंने महाकाल कॉरिडोर को नहीं छोड़ा, नर्मदा मैया को नहीं छोड़ा। महाकाल मंदिर की मूर्तियों में भी पैसे खाए हैं। कहां जाकर रुकेंगे ये लोग। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि इन्हें संस्कारों की याद कब दिलाएंगे आप? 220 महीनों के कार्यकाल में 225 घोटाले किए हैं।

प्रियंका ने साधा बीजेपी पर निशाना
प्रियंका गांधी ने शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो वादा करता है वो कर के चला जाता है। बड़े वादे और घोषणाएं कर के लोग चुनाव जीत जाते हैं, लेकिन उन वादों को पूरा नहीं करते। मैं आपको पुरानी राजनीति की याद दिलाना चाहती हूं, वो जो कहते थे कर के दिखाते थे। आपकी सेवा सर्वोपरि होती थी। जो पिछले 18 सालों से आपके साथ हो रहा है वो गलत हो रहा है। आपका शोषण और इस्तेमाल हो रहा है। धनादेश के बल पर जनादेश को कुचला जा रहा है।

गौरी घाट में जीत का आशीर्वाद लेने पहुंची प्रियंका
मां नर्मदा का पूजन करने के बाद अब प्रियंका गांधी जीत का आशीर्वाद लेने के लिए गौरी घाट पहुंची हैं। गौरीघाट में उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। जबलपुर से प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। नर्मदा पूजन के बाद कुछ ही देर में वह भंवरताल गार्डन के लिए रवाना होंगी। जहां स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी।

सरकारी कर्मचारी रो रहे हैं: प्रियंका गांधी
इस शहर में जितने काम कराए गए थे, एक नजरिये के साथ कराए आपके विकास के लिए। इंदिरा जी ने हरित क्रांति कराई, राजीव जी ने आधुनिक भारत के लिए काम किया। उनके दिल में देश को आगे बढ़ाने का एक नजरिया था। जबलपुर का निर्माण उस नजरिये को लेकर हुआ था। लेकिन आज देखिए जबलपुर का क्या हाल है। लोग सरकारी नौकरी लेते थे, उन्हें एक पेंशन की सुरक्षा होती थी। आज सरकारी कर्मचारी रो रहे हैं। उनकी सुनवाई नहीं हैं। सिर्फ कांग्रेस के प्रदेशों में पुरानी पेंशन लागू हुआ है।

Share This News :