Homeराज्यो से ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राष्ट्रपति मुर्मू को सिंधिया ने दिखाया जयविलास पैलेस:लंच में खाया नेपाली साग, दालमा, भुट्‌टे का किस

प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को ग्वालियर दौरे पर हैं। वे जयविलास पैलेस पहुंचीं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया ने उन्हें जयविलास पैलेस और जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम दिखाया। यहां प्रेसिडेंट ने लंच लिया। उन्हें बिना प्याज-लहसुन का भोजन परोसा गया। ओडिशा और उत्तर भारत की स्पेशल डिश खुद सिंधिया और उनकी पत्नी ने तैयार कराई थीं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद प्रेसिडेंट को खाना सर्व किया। लंच के मेन्यू में नेपाली साग से लेकर दालमा, संतुला, जीरा मूंग दाल छिलका, पनीर मखाना, भुट्टे का किस सहित अन्य व्यंजन थे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद विवेक शेजवलकर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह भी लंच में शामिल हुए।

Share This News :