Homeराज्यो से ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भाजपा की घोषणा सिर्फ चुनाव के लिए होती है : प्रियंका गांधी

देवास, खातेगांव। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को जिले के खातेगांव पहुंचीं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी के समर्थन में सभा की। सभा में स्थानीय कांग्रेसजन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रियंका ने कहा कि बहनों सुन लो, 18 साल से इनकी सरकार थी तब कुछ नहीं किया। अब चुनाव आ रहे हैं तो तमाम वादे कर रहे हैं।

प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई सरकारी विभागों में नौकरी के पद खाली हैं। रोजगार की ओर ये लोग ध्यान नहीं देते। इन लोगों ने भर्ती की परीक्षा में भी घोटाला किया है। इस प्रदेश में जितने घोटाले हुए  है, शायद ही किसी अन्य प्रदेश में हुए हैं। सबको मालूम है ये सरकार भ्रष्ट है। यहां बगैर घूस के काम भी नहीं होता। सही तरीके से सरकार चलेगी तो आपकी संपत्ति आपकी जेब में वापस डाली जाएगी। सरकार के पैसे सरकार के नहीं होते। इन पर सिर्फ सरकार का नाम होता है। ये पैसे भी आपके हैं। प्रियंका ने आगे कहा कि भाजपा की घोषणा सिर्फ चुनाव के लिए होती है। हमारी सरकार वादे पूरे कर रही है। हमारी सरकार आई तो 1500 रुपये हर माह देंगे। जो कहा है वो करेंगे। आप लोगों ने ये परिस्थिति बनाई है कि ये नेता अपना मकसद भूल गए हैं। अंग्रेजों के शासन में लोगों का कोई अधिकार नहीं था। हमारे पूर्वजों ने इसलिए आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी कि आज के नेता हमें लूट सकें। आजादी इसलिए है कि सबसे शक्तिमान जनता हो। इस देश के नौजवान का भविष्य बनाना नेता का धर्म होना चाहिए।

 

 

Share This News :