Homeराज्यो से ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे, संगठन में हुए फेरबदल से हैं नाराज

छिंदवाड़ा में कांग्रेस पदाधिकारियों के इस्तीफा देने का प्रमुख कारण एक दिन पहले संगठन में किए गए फेरबदल को माना जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर कोई भी जिम्मेदार पदाधिकारी अभी तक सामने नहीं आ पाए हैं। एक दिन पहले कांग्रेस संगठन के द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी, पर्यवेक्षक और समन्वयक को बदलने के चलते यह विरोध के स्वर उठे हैं। फिलहाल, कांग्रेस पदाधिकारियों का इस्तीफा स्वीकार हुआ है या नहीं, इसको लेकर जानकारी स्पष्ट नहीं है। लेकिन अचानक हुए इस्तीफे से कांग्रेस मेें ऊहापोह की स्थिति जाहिर हो रही है।बता दें कि जिन पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए हैं, उसमें पर्यवेक्षक बैजू वर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, 20 से ज्यादा क्षेत्रीय अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष अध्यक्ष सहित अन्य अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपने पदोंं से त्यागपत्र दिया है। इस इस्तीफे की खबर लगते ही चौरई कांग्रेस में हड़कंप मच गया। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आ पाई है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। ऐसे में उन्होंने यहां पर संगठन की सर्जरी करने की बात कही थी। ऐसे में कमलनाथ के जाते ही यहां पर फेरबदल कर दिया गया था। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को हटा दिया गया था। नए चेहरे को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे यहां पर ऊहापोह की स्थिति निर्मित हो गई है।

 

 
 
 
 

Share This News :