Homeअपना शहर ,
महिला कांग्रेस अध्यक्ष का त्यागपत्र

पूरा मामला कुछ इस प्रकार है की गीता यादव अध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस उज्जैन ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने यह मांग की है कि पारिवारिक जिम्मेदारियां का कारण में इस पद को नहीं संभाल सकती, अतः मैं इस पद से त्यागपत्र दे रही हूं। 

यह लिखा है पत्र में
गीता यादव ने अध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस उज्जैन ने विभा पटेल मैडम, अध्यक्ष म.प्र. महिला कांग्रेस भोपाल म.प्र. को पत्र लिखकर कहा है कि कुछ समय पूर्व ही मेरे छोटे भाई मोनू यादव का आकस्मिक निधन हो गया है एवं मेरे माता पिता वृद्ध हैं। इस कारण मेरे परिवार की समस्त जवाबदारी मेरे उपर आ चुकी है, इस कारण मैं अपने पद के कार्यों का निर्वहन ठीक से नहीं कर पा रही हूं। इस कारण मैं शहर महिला कांग्रेस उज्जैन के अध्यक्ष के पद से त्याग पत्र दे रही हूं। अतः निवेदन है कि, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उज्जैन के पद से मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करें। इसकी प्रतिलिपि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री निटा डिसूजा मैडम को भी भेजी गई है।

Share This News :