Homeराज्यो से ,
अक्षय कांति बम मामले में पहली बार सामने आया विजयवर्गीय का पक्ष, ताई की बात पर 'नो कमेंट'

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नाम वापस लिया और भाजपा की सदस्यता ले ली। इस पूरे प्रकरण के सूत्रधार रहे प्रदेश के मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि लोग बम की ज्वाइन की टाइमिंग पर सवाल कर रहे हैं। अब वह खुद हमारे पास आए थे। हम उन्हें यह कहकर नहीं लौटा सकते थे कि यह समय सही नहीं है। वहीं, इस मुद्दे पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बयान पर भी विजयवर्गीय ने सीधे-सीधे कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि ताई हमारी बड़ी नेता हैं। ताई ने कोई कमेंट किया है तो मैं उस पर कोई कमेंट नहीं कर सकता। विजयवर्गीय ने  अक्षय कांति बम प्रकरण पर खुलकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इंदौर की जनता कांग्रेस के गाल पर करारा तमाचा लगाएगी। इंदौर कभी भी नकारात्मक राजनीति पसंद नहीं करता। यह एक सकारात्मक शहर है। यह मुस्कान वाले लोगों का शहर है। 

 

 

 
 

Share This News :