Homeअपना शहर ,
ग्वालियर स्मार्ट सिटी में शामिल होने पर महापौर ने नागरिकों को दी बधाई, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्रियों का माना आभार

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने ग्वालियर शहर के स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए केन्द्र और राज्य सरकार का आभार ज्ञापित करते हुए शहर के सभी नागरिकों को बधाई दी है। स्मार्ट सिटी में शामिल होने पर जलविहार स्थित महापौर कार्यालय एवं निगम के प्रशासनिक भवन में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई।
महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने ग्वालियर को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल कराने के लिए अथक मेहनत की थी। इसकी योजना बनाने के लिए नगर निगम ने स्कूल, काॅलेज, विश्वविद्यालयों, व्यावसायिक संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं के साथ कार्यशालाएं की, इसके जरिए एक लाख से ज्यादा शहरवासियों के सुझाव आए जिनके आधार पर ग्वालियर के लिए स्मार्ट प्रोजेक्ट तैयार कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हुए और प्रसन्नता की बात है कि आज भारत सरकार द्वारा जारी सूची में ग्वालियर को स्मार्टसिटी परियाजना में शामिल कर लिया गया। इसके लिए ग्वालियर की ओर से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वैंकया नायडू, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान, केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ ही स्थानीय मंत्री और जनप्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं जिनके प्रयास से यह सफलता हासिल हो सकी।
उल्लेखनीय है केन्द्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा आज स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए तीसरी सूची जारी कर 27 शहरों को स्मार्ट सिटी में शामिल करने की घोषणा की। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा की गई घोषणा के अनुसार ग्वालियर शहर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कर लिया गया है।

Share This News :