Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बच्चों में उत्सुकता जगाने के लिये शिक्षक अपने कौशल का पूरा उपयोग करें

केन्द्रीय मानव संसाधन सचिव श्री अनिल स्वरूप ने किया शासकीय शाला का निरीक्षण

भोपाल :  à¤•à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤°à¥€à¤¯ मानव संसाधन सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता श्री अनिल स्वरूप आज 'मिल-बाँचें मध्यप्रदेश'' कार्यक्रम में भोपाल के मेनिट परिसर स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों में उत्सुकता जगाने के लिये अपने कौशल का शत-प्रतिशत उपयोग करने के लिये कहा। केन्द्रीय सचिव ने कहा कि बच्चों की उत्सुकता उन्हें समझदार बनाने के लिये काफी उपयोगी होती है।

केन्द्रीय सचिव श्री अनिल स्वरूप ने शाला का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्मार्ट-क्लास को भी देखा। केन्द्रीय सचिव ने कहा कि स्मार्ट-क्लास का संचालन प्रत्येक शिक्षक को आना चाहिये। उन्होंने जन-भागीदारी से शासकीय शाला में किये गये कार्यों की प्रशंसा की। केन्द्रीय सचिव ने शिक्षकों से भी बात की।

केन्द्रीय सचिव ने बच्चों को सुनाई कहानी

केन्द्रीय सचिव श्री अनिल स्वरूप ने बच्चों को चतुर बंदर की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि एक शेर जंगल में अपनी भूख मिटाने के लिये ज्यादा जानवरों को मारता था। जानवरों ने संगठित होकर शेर से बात की और कहा कि वे स्वयं एक जानवर प्रतिदिन उनके पास भेजेंगे। एक दिन बंदर की बारी आयी। बंदर ने शेर के पास पहुँचकर बताया कि जंगल में एक और शेर आ गया है। शेर ने कहा बताओ वह कहाँ पर है। बंदर शेर को कुएँ के पास ले गया और पानी में शेर की परछाई को दिखाया। शेर ने आक्रमण के मकससद से कुएँ में छलाँग लगा दी। केन्द्रीय सचिव ने कहानी के बाद बच्चों से इससे मिलने वाली सीख के संबंध में प्रश्न पूछे। बच्चों ने इसके सही उत्तर दिये। केन्द्रीय सचिव ने बताया कि चतुराई और समझदारी से बड़ी से बड़ी समस्या को हल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि क्रोध से कई संकट सामने आते हैं। उन्होंने बच्चों को क्रोध पर नियंत्रण की समझाइश दी। राज्य शिक्षा केन्द्र की अपर संचालक सुश्री शीला दाहिमा और शिक्षिकाओं ने बच्चों को देशभक्ति गीत सुनाये।

प्राचार्य श्रीमती अलका शर्मा ने बताया कि कक्षा-एक से आठ तक 235 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों को शाला सिद्धि कार्यक्रम में सामान्य जानकारी देने के लिये पोस्टर, मॉडल एवं अन्य गतिविधियाँ करवायी जा रही हैं। उन्होंने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की भी जानकारी दी। शाला में बच्चों के सहयोग से वृक्षारोपण करवाया गया है। बच्चों के मनोरंजन के लिये झूले लगवाये गये हैं।

Share This News :