Homeधर्म कर्म ,खास खबरे,वायरल न्यूज़,
दो नहीं एक ही दिन होगी महाशिवरात्रि

इस बार 24 फरवरी काे रखना होगा व्रत

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में भले ही भ्रम है मगर ज्योतिषविदों व जानकारों की राय में इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 24 को ही रखना श्रेष्ठ होगा। 24 की रात को जलाभिषेक होगा।

महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव व पार्वती का विवाहोत्सव है। इस दिन जलाभिषेक व व्रत का विशेष महत्व है। इस बार का व्रत 24 का है। जानकारों के अनुसार 24 की रात को 9:30 मिनट पर चतुर्दशी लगेगी। यह 25 की रात 9:10 तक रहेगी। निशीथ काल रात 12:10 से 1:03 मिनट तक रहेगा। 9:20 से रात 10:56 मिनट तक लाभ की चौघड़िया मुहूर्त में पूजन का विशेष फल प्राप्त होगा।

इस काल में शिवार्चन जरूर करें। रात 12:30 से सुबह 5:15 मिनट तक शुभ अमृत एवं चर की चौघड़िया रात्रि पूजन अभिषेक के लिए शुभ प्रद रहेगी। टपकेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी भरतगिरी महाराज के अनुसार 24 को जलाभिषेक के लिए मंदिर में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सेवादल व्यवस्था बनाने के लिए तैयार है।

Share This News :