Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
ये क्या! आसमान में दिखा इंसान जैसी प्रेत की परछाई, डर से भागे लोग

जाम्बिया देश में एक अजीब सी घटना सामने आई है। यहां आसमान में लगभग 100 मीटर लंबी परछाई एक मॉल के ऊपर दिखाई दी है। इसे देख लोग डर कर भागने लगे। जाम्बिया के कितवे इलाके में मुबुबा मॉल में वहां के स्थानीय लोगों ने अचानक ही आसमान में एक काली बहुत बड़ी लगभग 100 मीटर लंबी परछाई देखी जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। यह परछाई दिखने में एक बहुत बड़े मानव की तरह थी।  

शॉपिंग सेंटर के ऊपर बादलों में इस मानव से दिखाई देने वाली काली परछाई में मानव का सिर और धड़ साफ पता लग रहा था। ऐसा लग रहा था मानो घने काले आकार की यह परछाई बादलों के एक अलग सामग्री से बनाया गया था। लोग इसे देखकर घबरा कर भागने लगे थे। लोगों को लग रहा था कि यह शॉपिंग सेंटर के नजदीक आ रहा है जिस कारण लोग और भी तेजी से इधर उधर भागने लगे। यह परछाई आसमान में लगभग आधे घंटे तक दिखाई देता रहा जिसके बाद कई लोग मानने लगे कि यह कोई भगवान का रूप है। कुछ लोगों ने इसे देख पूजा भी करना शुरू कर दिया था। 

Share This News :