Homeअपना शहर ,
पं. दीनदयाल उपाध्याय को हरियाणा के महामहिम राज्यपाल एवं महापौर ने किए श्रृद्धा-सुमन अर्पित

एकात्म मानवतावाद के पुरोधा पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष पर रविवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में प्रातः 8 बजे हरियाणा के राज्यपाल महामहिम प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी जी एवं महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी ने दीनदयाल नगर के प्रवेश द्वार पर स्थापित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए।
उनके साथ ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चैधरी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पूर्व साडा अध्यक्ष श्री जयसिंह कुश्वाह, पार्षद श्री बलबीर सिंह तोमर, श्री जबर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

Share This News :