Homeराज्यो से ,slider news,
यूपी: 14 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर, अजय सिंह बने आगरा के पुलिस उपाधीक्षक

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद दलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में मंगलवार को 14 डिप्टी एसपी के तबादले किए गए हैं। 

वर्तमान समय में देवरिया में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार सिंह को आगरा का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा असीम चौधरी का तबादला कर सीतापुर में द्वितीय वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक बनाया गया है। वे वर्तमान समय में आगरा के पुलिस उपाधीक्षक हैं।

मेरठ के पुलिस उपाधीक्षक वंदना मिश्रा को  à¤®à¥‡à¤°à¤  में ही पुलिस उपाधीक्षक, पीटीएस बनाया गया है। इसके अलावा अजय भदौरिया को बहराइच से हटाकर रायबरेली में 25वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक बनाया गया है। 

लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक (यूपी-100) नरेश सिंह यादव का भी तबादला किया गया है। वे अब आजमगढ़ में 20वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक होंगे।

इसके अलावा लखनऊ में सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस उपाधीक्षक बृजेंद्र राय को देवरिया का नया पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। अगली स्लाइड में देखें लिस्ट

 

Share This News :