Homeप्रमुख खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
अटेर की इस जीत में 2018 का संदेश छुपा है : प्रभात झा

भिंड। आज बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऋषि मांगलिक गार्डन में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि पिछली 11 मार्च को देश के पांच राज्यों के परिणाम आए थे हर जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपावली मनाई, होली मनाई ऐसा ही परिणाम आपके सहयोग से 13 अपै्रल को अटेर से आएगा। उन्होंने कहा पूरे देश का वातावरण बदल रहा है भिण्ड की मिट्टी न्याय के लिए प्रसिद्ध है। अटेर की इस जीत में 2018 का संदेश छुपा होगा इस जीत से पूरे मध्यप्रदेश में संदेश जाएगा और अटेर 2018 का संभाग बनेगा। हमारे यहां आने से नहीं आप सब कार्यकर्ताओं के बूथ पर जाने से भाजपा को भारी विजय मिलेगी आपकी महती जिम्मेदारी है इस उपचुनाव मे। उन्होंने कहा कड़ी से कडी जोडक़र विकास की कड़ी बनती है और अटेर विकास की राह देख रहा है। उन्होंने कहा कि आप ही मांग के सिन्दूर हो यह पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है हम जीत के साथ बाकी बचे सात दिन पूरे समय मतदान केन्द्र पर रहें सरकार विचारधारा का संघार करती है और कार्यकर्ता संगठन का श्रृंगार करता है।

Share This News :