Homeप्रमुख खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मेहनती नरोत्तम

उत्तरप्रदेश में कानपुर और झांसी मंडल में भाजपा की विजय पताका का इतिहास लिखने वाले डॉ. नरोत्तम मिश्रा मेहनत में कभी पीछे नहीं हटते। डॉ. मिश्रा को किसी भी क्षेत्र में लगा दो उनको फतह करना आता है।
जैसे पहले कांग्रेस के बारे में कहा जाता था कि जनजन से नाता है, सरकार चलाना आता है। वैसे ही अब डॉ. नरोत्तम मिश्रा के लिये मुहावरे चल निकले हैं। जन-जन से नाता है, जन-जन का दुलारा है। जन-जन से नाता है, फतह करना आता है। जन-जन से नाता है, काम कराना आता है। डॉ. मिश्रा ने बीते दिनों अटेर में रहकर भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया के लिये जमकर मेहनत की है और परिणाम बेहतर करने की कोशिश की है। अटेर के भाजपाई और कार्यकर्ता डॉ. मिश्रा की मेहनत, लगन और वर्किंग देखकर बेहद प्रभावित थे।

Share This News :