Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री श्री चौहान विधायक श्री प्रेम सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए

भोपाल : 

सतना जिले के चित्रकूट के विधायक श्री प्रेम सिंह का आज उनके गृह ग्राम बरौधा में बड़े देव मंदिर के समीप वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंत्येष्टि स्थल पर विधायक श्री प्रेम सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय श्री प्रेम सिंह जनता की सेवा में लगे रहे। उनके निधन से न केवल चित्रकूट बल्कि सतना जिले में जो राजनीतिक शून्यता पैदा हुई है, उसे आसानी से भरा नहीं जा सकेगा।

ग्राम बरौधा में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र कुमार सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल ने भी स्वर्गीय श्री प्रेम सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। सांसद द्वय श्री गणेश सिंह और श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक सर्वश्री शंकरलाल तिवारी, नारायण त्रिपाठी, यादवेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह गुढ़ भी मौजूद थे। पूर्व मंत्री श्री सईद अहमद, पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह गहरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गगनेन्द्र सिंह, श्री नरेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी विधायक स्व. प्रेम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This News :