Homeवायरल न्यूज़,
69 साल की महिला ने खोला 'जवानी' का सीक्रेट, तो पड़ने लगीं गालियां

ये हैं कैरोलिन हर्ट्ज। पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। 3 बच्चों की मां हैं। देखने वाले कहते हैं कि वे 35-40 वर्ष की ही लगती हैं। लेकिन कैरोलिन 69 साल की हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और जवां लुक के राज बताए हैं, लेकिन बहुत-से लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और उन्हें धोखेबाज बता रहे हैं। जानिए, क्या है मामला...

ये हैं 69 की उम्र में जवां लुक के राज

-कैरोलिन अपने यूथ लुक का सबसे बड़ा राज शक्कर न खाने को बताती हैं। उनका कहना है कि 41 साल की उम्र में अपने प्री-डायबिटीक होने का पता चलने के बाद उन्होंने शुगर नहीं ली है।
-28 वर्षों से वे शुगर से दूर हैं। इसकी जगह वे जाइलिटॉल का प्रयोग करती हैं, जो उनके खानपान में शक्कर की कमी को दूर करता है।
-इसके अलावा कैरोलिन ने बताया कि वे नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं और बास्केटबॉल खेती हैं। उन्होंने 45 की उम्र में बास्केटबॉल खेलना शुरू किया था। कैरोलिन का कहना है कि वे पर्याप्त नींद लेती हैं। यह भी उनकी खूबसूरती और फिट बॉडी में मददगार रहा।

इसलिए हो रही है आलोचना

-कैरोलिन आंत्रप्रेन्योर भी हैं। वे स्वीटलाइफ नामक कंपनी चलाती हैं, जो स्वीटनर बनाती है। कैरोलिन ने शक्कर की जगह जाइलिटॉल लेने की बात की है। उनकी कंपनी के स्वीटनर में जाइलिटॉल का इस्तेमाल होता है।
-लोग इसे सामान्य शक्कर से ज्यादा नुकसानदेह बता रहे हैं। उनका कहना है कि अपने लुक्स के राज बताने के बहाने कैरोलिन अपनी कंपनी के प्रॉडक्ट का विज्ञापन कर रही हैं।
-कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि ऐशो-आराम भरी लाइफ हो और खुद को संवारने के अलावा कोई काम न हो, तो कोई भी बेहतर दिख सकता है।
-कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें नसीहत भी दी है कि इस तरह की कवायद के बजाय उन्हें जिंदगी का आनंद लेना चाहिए।

Share This News :