Homeवायरल न्यूज़,
बाथरूम जाती लड़की का 4 लड़कों ने किया किडनैप, चेहरा देखा तो वापस छोड़ा

श्योपुर/ग्वालियर.एमपी के श्योपुर में 14 साल की लड़की शादी में शामिल होने गई थी। रात को जब वह बाथरूम के लिए उठी तो अंधेरे में चार लड़के उसे पकड़कर ले गए। उजाले में जब लड़की का चेहरा देखा तो वो चौंक गए। आनन-फानन में वे उसे वापस छोड़कर भागे।क्या है मामला...
-श्योपुर के देहात थाना क्षेत्र के आसीदा गांव में दो दिन पहले एक नाबालिग लड़की को चार लड़के जबरन पकड़कर ले गए।
- लेकिन जब उजाले में उसका चेहरा देखा तो वापस छोड़ दिया।
- परिजनों ने देहात थाने में आकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने लड़की के बयान लिए हैं।
चार लड़के आए और लड़की को पकड़कर साथ ले गए
- जानकारी के मुताबिक, आसीदा गांव में एक 14 साल की लड़की शादी समारोह में शामिल होने गई थी।
- रात करीब 10 बजे लड़की उठकर बाथरूम जा रही थी, तभी रात के अंधेरे में चार लड़के आए और लड़की को पकड़कर साथ ले गए।
- लेकिन उजाले में जाकर देखा तब उन्हें गलती का अहसास हुआ कि वो किसी दूसरी लड़की को उठा ले आए हैं।
- आरोपी लड़की को छोड़कर भाग निकले। तब तक लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
- घटना के तीसरे दिन परिजन देहात थाने आए और एफआईआर लिखवाई।
- पुलिस ने लड़की के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।

Share This News :