Homeराज्यो से ,खास खबरे,
राजधानी तक पहुंची हिंसा: भोपाल-इंदौर हाइवे पर उपद्रवी किसानों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस छोड़ी

भोपाल।मंदसौर में पुलिस की गोली से मारे गए 6 किसानों के बाद उग्र हुए किसान आंदोलन का असर मप्र के कई जिलों खासकर मालवा-निमाड़ पर व्यापक देखा जा रहा है। भोपाल-इंदौर मार्ग पर बसों की आवाजाही अब भी सुचारू नहीं हो पाई है। इस बीच शुक्रवार को फंदा ब्लॉक पर टोल नाके प्रदर्शन के दौरान हिंसा पर उतारू लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। जानें पूरा मामला...
-शुक्रवार सुबह किसानों ने भोपाल-इंदौर हाइवे पर फंदा में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों को काबू में करने पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। उन पर आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। उपद्रवियों ने बसों के कांच फोड़ दिए। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उपद्रवियों को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां से बड़ी संख्या में किसानों को गिरफ्तार किया गया है। अप्रिय स्थिति को देखते हुए इंदौर जाने वालीं चार्टर्ड बसें वापस लौटा दी गईं। उपद्रवियों ने कुछ ट्रकों में आग लगा दी।
-उधर, सागर में भी भोपाल मार्ग पर किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया।

ग्राम फंदा के सामने शुक्रवार को किसान आंदोलन और चक्का जाम प्रस्तावित था। इस दौरान कानून व्यवस्था एवं आवागमन को ध्यान में रखकर पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किए थे। अध्यक्ष कांग्रेस भोपाल-ग्रामीण अवनीश भार्गव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
-उधर, महिला कांग्रेस ने इस मामले में बोर्ड आफिस चौराहे पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।

Share This News :