Homeराज्यो से ,slider news,
नहर में गिरी इनोवा, एक ही परिवार के 9 लोगों समेत 10 की मौत

थाना मगोर्रा के मथुरा-जाजमपट्टी रोड पर रविवार तड़के नहर में कार गिर गई। इससे बरेली निवासी दंपति समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमे महेश शर्मा, उनकी पत्नी दीपिका शर्मा, पूनम शर्मा, हार्दिक शर्मा, रितिक शर्मा, रोहन, खुशबू, हिमांशी और सुरभि शामिल हैं। राजीव कालोनी, सुभाष नगर, बरेली के रहने वाले थे। एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

कार भरतपुर की तरफ से आ रही थी। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार से शवों को निकाला। कार अभी नहर में ही फंसी है। मगोर्रा पुलिस पुलिस मौके पर है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शव उठने नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि आये दिन पुलिया पर हादसे होते रहते हैं।

दीपिका शर्मा के आधार कार्ड से मृतकों के निवास स्थान की जानकारी हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे बरेली से निकल चुके हैं।

मृतकों में 5 किशोर और 17-18 वर्ष के लड़के-लड़की भी हैं। कुल 10 लोग थे। इनमे से 9 की लाश निकाली जा चुकी है। चालक का पता नही चला है।
नहर से कार निकालने के लिए क्रेन मंगा ली गई है, लेकिन ग्रामीण निकालने नही दे रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिया संकरी है। रेलिंग टूटी है। सड़क चौड़ी कराई जाए।
अभी तक कोई उच्चाधिकारी मौके पर नही पहुंचा है। चालक की भी कुछ दूर पर नहर में मिली लाश। मृतकों की संख्या हुई 10। मृतकों में 5 महिला-5 पुरुष।चालक का नाम-पता अभी मालूम नही हो सका है।

Share This News :