Homeराज्यो से ,
छेड़छाड़ करने वाले मनचले को लड़कियों ने सड़क पर जमकर पीटा

गुरुग्राम। पिछले दो-तीन दिन के दौरान दिल्ली के साथ एनसीआर में भी ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं ने पुलिस के साथ समाज विज्ञानियों की भी चिंता बढ़ा दी है। पिछले 90 घंटे के दौरान देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो ये सवाल पूछने पर मजबूर कर रही हैं क्या महिलाएं कहीं सुरक्षित हैं?

ताजा मामले में दिल्ली से सटे गुड़गांव में सड़क पर खड़े एक मनचले ने सरेआम लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। हालांकि, मनचले पर यह दांव उलटा पड़ा और लड़कियों ने मनचले को ही सबक सिखाते हुए उसे सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। यह पूरी घटना शनिवार रात की है।

वायरल वीडियो में छेड़छाड़ की शिकार कुछ लड़कियां आरोपी युवक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रही है। इस दौरान इस वीडियो को वहां खड़े एक शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।

 

Share This News :