Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
महाराष्ट्र सरकार ने किया किसानों की कर्ज माफी का वादा, हड़ताल टली

मुंबई.महाराष्ट्र सरकार ने किसानों की कर्ज माफी का वादा किया है। देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने किसान कमेटी से मीटिंग के बाद इसका एलान किया। किसान कमेटी ने कल यानी सोमवार से आंदोलन और हड़ताल का फैसला वापस ले लिया है। सरकार और किसानों के बीच हुए समझौते के मुताबिक- आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामले भी वापस लिए जाएंगे। हालांकि, अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि किस किसान का कितना कर्ज माफ होगा और इसका आधार क्या है। किसान समिति ने कहा- हम सरकार के शुक्रगुजार...


- किसान कमेटी के नेता राजू शेट्टी ने सरकार से समझौते के बाद कहा- अगर हमारी डिमांड्स 25 जुलाई तक पूरी नहीं हुईं तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।
- जानकारी के मुताबिक, फिलहाल छोटे किसानों का कर्ज माफ किया गया है। बड़े किसानों पर फैसला बाद में किया जाएगा। दूध के दाम बढ़ाने को लेकर 20 जून को फैसला लिया जाएगा।
एक जून को शुरू हुआ था आंदोन
- अहमदनगर के पुणतांबा से 1 जून को किसानों ने आंदोलन के शुरु किया था। यह 8 जून तक चला। राज्य के कई हिस्सों में हिंसा हुई। फसल, सब्जियों और दूध की बर्बादी हुई।
- आठ किसानों ने खुदकुशी कर ली। राज्य में जरूरी सामान की किल्लत हो गई। दूध के टैंकर्स पुलिस सिक्युरिटी में निकालने पड़े।
- सरकार में शामिल शिवसेना ने भी किसानों का पक्ष लेते हुए समर्थन वापसी की तरफ इशारा तक कर दिया।
सीएम ने किए हैं ये वादे
- सीएम ने 2 जून को हुई मीटिंग में किसानों को 31 अक्टूबर तक कर्ज माफी के मुद्दे पर फैसला लेने का भरोसा दिलाया था। किसानों के बिजली के बिलों को भी माफ किया जाएगा।
- किसान आंदोलन 2 गुटों में बंट गया था। संघ और बीजेपी से जुड़े किसान नेताओं ने आंदोलन वापस लेने का एलान किया था। इसके बाद भी विरोध-प्रदर्शन जारी रहा।
- स्वाभिमानी किसान संगठन, भूमाता किसान आंदोलन और अन्य संगठनों ने यह आंदोलन जारी रखा था। किसानों के आंदोलन को अन्ना हजारे और नाना पाटेकर ने भी सपोर्ट किया था।

Share This News :