Homeराज्यो से ,slider news,
पुलिस का अलर्ट, मुंबई में ड्रोन से हमला कर सकते हैं आतंकी

भारतीय सेना के सर्जिकल अटैक के बाद बौखलाया पाकिस्तान भारत पर हमले करने के नए-नए मंसूबे बना रहा है। जानकारी के मुताबिक आतंकी ड्रोन के जरिए मुंबई को निशाना बना सकते हैं। मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी किया है कि आतंकी मुंबई में ड्रोन से हमले को अंजाम दे सकते हैं।
मुंबई पुलिस ने 2 से 31 अक्टूबर के बीच आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक आतंकी ड्रोन से छोटी मिसाइलों से भी हमला कर सकते हैं। इस खतरे के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट के उड़ने पर भी 31 अक्तूबर तक पाबंदी लगा दी है।
इस अलर्ट के बाद से ही मुंबई में भीड़भाड़ वाले इलाके पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। चूंकि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है इसलिए इसकी सुरक्षा पर खुफिया एजेंसियों ने विशेष ध्यान केंद्रित किया है।
बता दें कि इससे पहले मुंबई में संदिग्ध नाव को देखे जाने की खबर खासा हड़कंप मच चुका है। 30 सितंबर को खबर आई थी कि समंदर में तकरीबन डेढ़ नॉटिकल माइल्स की दूरी पर एक संदिग्ध बोट 12 बजकर 30 मिनट पर दिखी। इस बोट में दस लोग सवार थे। वोट में सवार इन लोगों ने एक दूसरी बोट से मुंबई का रास्ता पूछा। वेशभूषा और गतिविधियों के आधार पर मुछआरों ने कोस्टगार्ड को इसकी जानकारी दी।

Share This News :