Homeअपना शहर ,
लक्ष्मीगंज प्रसूती गृह में नवदुर्गा महोत्सव के दौरान जन्मी 9 कन्याओं एवं उनकी माताओं का किया सम्मान

बेटी बचाओ एवं कन्या संरक्षण के प्रति आमजनों में जागरुकता लाने के उददेश्य से विभिन्न महिला संगठनों के सहयोग से नवदुर्गा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शहर के अलग अलग शासकीय अस्पतालों में जाकर नवदुर्गा महोत्सव के दौरान जन्मी कन्याओं का पूजन एवं उनकी माताओं का सम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लक्ष्मीगंज प्रसूती गृह में 9 कन्याओं व उनकी माताओं का सम्मान किया गया।
बेटी संरक्षण के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के लिए नवदुर्गा महोत्सव के दौरान जन्मी कन्याओं का पूजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके क्रम में आज आज लक्ष्मीगंज प्रसूती गृह में 9 कन्याओं व उनकी माताओं का सम्मान कर उन्हें उपहार प्रदान कर कन्याजन्म की बधाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, वार्ड 1 के पार्षद श्री जगत ंिसह कौरव, श्रीमती अल्पना चैहान, श्रीमती शकुन्तला सिंह, श्रीमती अंजली बत्रा, श्री महेन्द्र राइखेडा सहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share This News :