Homeअपना मध्यप्रदेश,
 मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की साधारण सभा एवं तृतीय कार्यसमिति बैठक 23 अक्टूबर को मुरैना में

मुरैना- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की साधारण सभा एवं तृतीय कार्यसमिति की बैठक अग्रवाल पैलेस टी.आर. पुरम, मुरैना (चंबल संभाग) में  23 अक्टूंबर रविवार को प्रात: 11 बजे प्रांतीय अध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी प्रकोष्ठों के प्रांतीय पदाधिकारी, संभागीय अध्यक्ष,महासचिव, सभी जिला इकाईयों के अध्यक्ष व महासचिव तथा सदस्य गण आवश्यक रुप से उपस्थित होने का कष्ट करें। 

विषय सूची

(1) कार्यसमिति की पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों की पुष्टि। 

(2) महासचिव द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत। 

(3)  à¤ªà¥‹à¤¸à¥à¤Ÿà¤•à¤¾à¤°à¥à¤¡ अभियान पर चर्चा। 

(4) पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्तुत 21 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा एवं नया ज्ञापन बनाने पर निर्णय। 

(5) राज्य मार्गों के राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने पर अधिमान्य पत्रकारों के समक्ष आने वाली कठिनाईयों  के संबंध में। 

(6) मजीठिया वेतनमान के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों एवं लिए गए निर्णयों  à¤ªà¤° चर्चा। 

(7) प्रदेश सरकार द्वारा गठित मजीठिया वेतनमान को लेकर गठित त्रिपक्षीय वार्ता समिति, जिसमें हमारे संगठन से प्रदेश अध्यक्ष साथी भदौरिया एवं प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष साथी सुरेश शर्मा सहित दो अन्य सदस्यों को लिया गया था उसकी 2 à¤¬à¥ˆà¤ à¤•à¥‹à¤‚ के बाद लम्बे अरसे से नहीं हुई है, जो अधिकारियों का अख़बार मालिकों के प्रति पक्षपात को दर्शाता है। अतः शीघ्र बैठक बुलाए जाने के संबंध में शासन से मांग करने के संबंध में चर्चा। 

 (8) संगठन को गति प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण सुझावों पर चर्चा। 

(9) विज्ञापनों तथा सदस्यता की बकाया राशि संबंधित साथी साथ लेकर आएं। 

(10) 2017 के सदस्यता अभियान के संबंध में चर्चा।

(11)  à¤…न्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से।   

         
आपका साथी 

दिलीपसिंह भदौरिया
महासचिव

ॅॅ

मुरैना आने वाले साथी इनसे संपर्क करें.........

साथी सुरेश शर्मा,
संपादक दैनिक आचरण
ग्वालियर
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष,9425336399

साथी राजकुमार दुबे,
उपाध्यक्ष तथा कार्यक्रम संयोजक
9425129204

साथी उपेन्द्र गोतम,
प्रदेश सचिव एवं कार्यक्रम
सह संयोजक-
9425418456

साथी सत्येन्द्र परमार,
प्रदेश संयुक्त सचिव एवं कार्यक्रम सह.संयोजक
9981222745

- इसके अलावा
एक निवेदन आप सभी से यह भी है कि आप अपने जिले से कितने साथी और किस साधन से कितने बजे मुरैना पहुँच रहे हैं।यह जानकारी कृपया हमें 18 अक्टूबर 2016 तक हर हाल में देदें ताकि आपके रहने इत्यादि की समुचित व्यवस्था कराई जा सके।
आवश्यकता पढऩे पर प्रदेश अध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया तथा मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष साथी शरद जोशी  à¤•à¥‡ नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं। तथा बकाया राशि के लिए जानकारी कोषाध्यक्ष साथी शिशुपालसिंह तोमर से प्राप्त करें । 
क्रांतिकारी अभिवादन सहित।

आपका साथी

(दिलीपसिंह भदौरिया)
महासचिव
2 अक्टूबर 2016
पुनश्चय::-
सदैव की भांति प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया आपकी अगवानी के लिये एक दिन पहले मुरैना पहुँच रहे हैं।

Share This News :