Homeप्रमुख खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया पहली बार जाएंगे चुरहट बुधवार को करेंगे सभा

भोपाल à¥¤ à¤•à¤¾à¤‚ग्रेस में मिशन 2018 के चलते हर दिन नए समीकरण देखने को मिल रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने 15 साल के राजनीतिक जीवन में पहली बार अजय सिंह के विधानसभा क्षेत्र चुरहट जा रहे हैं। कांग्रेस अब अपने नेताओं की एकजुटता प्रदेश के हर कोने में दिखाने में जुटी है। प्रदेश की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया और अजय सिंह को भी अब तक अलग-अलग गुट का माना जाता रहा है।  à¤–लघाट (निमाड़), लहार (ग्वालियर-चम्बल) के बाद अब कल ज्योतिरादित्य सिंधिया और अजय सिंह की जोड़ी विंध्य क्षेत्र के चुरहट विधानसभा में प्रदेश सरकार पर जमकर बरसेगी। दोनों नेता कल यहां पर बड़ी किसान रैली में शामिल होने वाले है। इनके साथ कांग्रेस के  à¤°à¤¾à¤·à¥à¤Ÿà¥à¤°à¥€à¤¯ à¤®à¤¹à¤¾à¤®à¤‚त्री मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भी साथ रहेंगे। मंदसौर गोलीकांड के बाद à¤¸à¥‡ कांग्रेस नेताओं का मूवमेंट प्रदेश में तेजी से बढ़ा है। इसमें सबसे पहले सिंधिया ने ही भोपाल में किसानों की मांग को लेकर सत्याग्रह शुरू किया था। इसके बाद से वे लगातार सक्रिय है। इस क्रम में वे कल चुरहट जाएंगे।
 
सिंधिया अब तक के अपने राजनीतिक जीवन में चुरहट कभी नहीं गए। चुरहट अजय सिंह का विधानसभा क्षेत्र हैं। कांग्रेस की राजनीति में दोनों नेताओं के पिता भी कम ही एक मंच पर साथ नजर आते थे, माधवराव सिंधिया और अर्जुन सिंह अलग-अलग गुट का नेतृत्व करते रहे हैं। अब दूसरी पीढ़ी करीब आ चुकी है।

Share This News :