Homeव्यापार ,
3 साल पुरानी कीमतों पर पहुंचा सोना, दिवाली तक हो सकता है 2000 रु. तक सस्ता

नई दिल्ली.त्योहार के मौसम में सोना लगातार सस्ता होता जा रहा है। स्थिति ये है कि सोने का भाव तीन साल के पुराने लेवल पर पहुंच चुका है। मंगलवार को सोना 31 हजार से 31500 के बीच था। 2013 में दशहरे के दौरान भी इसकी कीमतें 31000 रुपए थी। एसोचैम ने मंगलवार को रिपोर्ट जारी कर बताया है कि दिवाली तक जेवराती सोना 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो सकता है।  
 
-एसोचैम के मुताबिक, इस साल सोना 25% तक महंगा हुआ, लेकिन पिछले एक हफ्ते में इसके दाम डेढ़ से 2 हजार रुपए तक नीचे आ गए।
- चार दिन में कीमतें 1010 रुपए तक कम हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में मार्केट में सोने की बिक्री 45 से 50% तक गिरी है।
 
क्यों आई गिरावट ?
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में मार्च-अप्रैल में ज्वेलरों की 42 दिन की हड़ताल और 10 पर्सेंट कस्टम ड्यूटी का जारी रहना सोने के भाव में गिरावट की वजह है।
 
आयात भी 58 पर्सेंट घटा
- इस साल में पहले नौ महीने के दौरान इसके आयात में 57.75 पर्सेंट की गिरावट आई है।
- जनवरी से सितंबर के बीच 270 टन आयात हुआ है। यह पिछले साल इसी अवधि में 658 टन था।
 
अब आगे क्या ?
 
- जयपुर के बुलियन डीलर मनीष खुटेटा का मानना है कि वैश्विक संकेतों के मुताबिक, दिवाली तक सोने में तेजी की संभावना नहीं है।
- लेकिन दिवाली बाद सोना 2,000 रु. प्रति दस ग्राम तक महंगा हो सकता है।

Share This News :